google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पालीगंज में किसान की बेटी ने रचा इतिहास

अंशु कुमारी बनीं इंटर स्कूल टॉपर, भूगोल में गाड़े झंडे

पटना/ प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है पालीगंज (टोला बिगहा) की बेटी अंशु कुमारी ने। साधारण किसान परिवार से आने वाली अंशु ने 10+2 राजकीयकृत महावीर उच्च विद्यालय, झुनाठी में 412 अंक हासिल कर इंटर आर्ट्स में पूरे स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।अंशु की सफलता की सबसे बड़ी खासियत उनका संतुलित प्रदर्शन रहा। उन्होंने भूगोल में 100 में से 93 अंक प्राप्त कर सबको चौंका दिया।

इसके अलावा गृह विज्ञान और संस्कृत में 89-89, हिंदी में 71 और राजनीति विज्ञान में 70 अंक हासिल किए। शिक्षकों का कहना है कि पढ़ाई के प्रति अंशु का समर्पण शुरू से ही प्रेरणादायक रहा है। अंशु के पिता बलिराम सिंह यादव एक शिक्षक हैं और माता अनीता देवी गृहिणी हैं। अपने भाई आनंद सिंह यादव (समाजसेवी) और माता-पिता के प्रोत्साहन से अंशु ने यह मुकाम पाया है। परिवार की सबसे छोटी संतान होने के नाते उन पर सबका स्नेह था, लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने पूरे स्कूल का मान बढ़ा दिया। पिता बलिराम का कहना है कि हमें उम्मीद तो थी कि बेटी अच्छा करेगी, लेकिन स्कूल टॉपर बनकर उसने हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा खुशियां दी हैं। अंशु की यह उपलब्धि बताती है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)