google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नर्सरी डालने से पहले किसान बीज शोधन अवश्य करें

*पशुओं में थनैली रोग पर ध्यान,उपचार,हीट स्ट्रोक से बचाएं।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी विकसित संकल्प यात्रा अभियान के तहत ग्राम पंचायत गुरवट प्राइमरी पाठशाला में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कृषि अनुसंधान परिषद्, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक , पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारी की संयुक्त टीम ने किसानों, समूह की महिलायों से वार्ता कर समस्या की जानकारी व उसके निदान के बारे में चर्चा किया। बीज शोधन व पशुओं को थनैली रोग से बचाव व हीट स्ट्रोक से बचाने की जानकारी वैज्ञानिकों ने दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजी पाठक पूर्व प्रधान, पूर्व प्रवक्ता अमर शहीद इंटर कॉलेज ने किया। संचालन अशोक कुमार सिंह पूर्व महामंत्री यू पी कॉलेज,संरक्षक प्रधान/क्षेत्र पंचायत सदस्य ने किया।
प्रमुख रूप से ओम प्रकाश प्रजापति प्रधान, मनीष पटेल प्रधान रामगाव , कृषि विभाग के मनीष सिंह, रोमा मैडम,राजस्व विभाग संतोष सोनकर ,राजेश्वर पटेल की उपस्थिति के साथ कन्हैया पटेल, सुभाष यादव, रामसुरत सिंह, शिवचंद् राजभर, राम सागर राजभर, सतीश सिंह, सालिक चौहान, सुरेश प्रसाद, रोजगार सेवक रामानंद प्रजापति, पंचायत सहायक जितेंद्र कुमार,सफाई कर्मी रामजी प्रसाद, शिव चरन राजभर, छांगुर चौहान, मिथलेश सिंह,विभूति नाथ विश्वकर्मा, महिला समूह से यशोदा देवी, अनिता देवी, ममता देवी, कलावती देवी, कंचन लता विश्वकर्मा, प्रमिला देवी माधुरी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसान भाईयों बहनों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। पूर्व प्रधान अशोक कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)