असम श्रीभूमि जिला के रामकृष्णनगर समष्टि के बिधायक विजय मालाकार गुवाहाटी से लौटते ही कीचड़ भरे पानी में चलकर भाजपा के कार्यकर्ता के साथ कई दिनों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। गत 5 जून (गुरुवार) को विधायक विजय मालाकार ने गोबिंदगंज, नागेंद्रनगर और बरुआला जीपी के विभिन्न गांवों में बाढ़ की स्थिति और बाढ़ प्रभावित लोगों के आश्रय शिविर का निरीक्षण करते हुए बाढ़ प्रभावितों के द्वार पर पहुंचे। वे बाढ़ प्रभावित लोगों की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की। निरंतर बारिश के कारण रामकृष्णनगर समष्टि के बाढ़ग्रस्त कंदीग्राम, पश्चिम बरुआला, नालारपार, सिंगलरपार, कोदाली, नयनवीन, पश्चिम जारईलबाड़ी, बसंतपुर, गोबिंदगंज, नागेंद्रनगर और भावानिपुर, बरुआला जीपी के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावितों के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन करते हुए सोनबिल क्षेत्र में नाव पर चढ़कर लोगों के घर-घर और शिविरों में जाकर बाढ़ प्रभावितों की खोज-खबर लिया विजय मालाकार जलबंदि जनता की खबर लेते हुए सहायता का हाथ बढ़ाया। और नुकसान का आकलन करते हुए विधायक ने बाढ़ की स्थिति और बाढ़ प्रभावित लोगों के आश्रय की जानकारी की। और क्षति का निर्धारण करके विधायक उपस्थित हो कर बाढ़ की स्थिति और बाढ़ प्रभावित लोगों के आश्रय शिविर का निरीक्षण करते हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बातचीत किया। रामकृष्ण नगर समूह में बाढ़ के कारण जिनका नुकसान हुआ है उन्हें आर्थिक अनुदान दिया जाएगा और राहत शिविर में जो बाढ़ से प्रभावित होकर आश्रय लिए हुए हैं उनकी कोई भी समस्या न हो इसका ध्यान विधायक रख रहे हैं। इस दिन रामकृष्ण नगर भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
असम श्रीभूमि संवाददाता सचिंद्र शर्मा,

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



