📍 गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), मोहम्मदाबाद | Education / Local News
गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र स्थित Hartmann Inter College Hartmanpur में प्रार्थना सभा के उपरांत प्रबंधक फादर पी. विक्टर का 32वां पुरोहिताई अभिषेक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत सिस्टर हेलेन एक्का द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर हुई। इसके बाद वरिष्ठ अध्यापक श्रीराम, वीरेंद्र यादव और मुसंफ अली ने फादर को माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में प्राइमरी वर्ग की बालिकाओं ने बधाई गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 4 की छात्रा आंचल ने पुष्पगुच्छ भेंट किया, वहीं छात्रावास के बालकों ने गीत गाकर शुभकामनाएं दीं। कक्षा 7 के छात्र अविनाश ने भी पुष्पगुच्छ देकर फादर को बधाई दी। प्रधान लिपिक राजेश कुशवाहा ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर फादर पी. विक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि “जो विनम्र है, उस पर ईश्वर दया करते हैं।” उन्होंने बताया कि उन्हें घर से सन्यास लिए 43 वर्ष और पुरोहिताई के 32 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अभिषेक के बाद उन्होंने मरियाबाद मिशन में अपनी सेवा शुरू की और तब से निरंतर निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं।
फादर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “पैसा वो है जो आपके पास है, ताकत वो है जो आपके हाथ में है और अपने वो हैं जो हर समय आपके साथ हैं।”
कार्यक्रम के अंत में फादर विक्टर द्वारा बच्चों का मुंह मीठा कराया गया और सभी ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



