google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आइडियल चिल्ड्रेन्स स्कूल हजारीबाग का शानदार रिजल्ट, 28 में 28 छात्र प्रथम श्रेणी से पास | JAC 10th Result


📍 हजारीबाग (झारखंड) | Education News

हजारीबाग के Ideal Children’s School Hazaribagh (चिल्ड्रेंस हाई स्कूल अमनारी, सदर) के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड JAC 10th Board Examination परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% रिजल्ट दर्ज किया। सभी 28 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा नेहा कुमारी ने 474 अंक (94.8%) प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रूपेश कुमार कुशवाहा ने 453 अंक (90.6%) और तीसरे स्थान पर रंजनी कुमारी ने 444 अंक (88.8%) प्राप्त किए।

इसके अलावा शिवम कुमार (84.6%), सलेहा प्रवीण (84.6%), आफरीन परवीन (83.8%), बेबो खातून (82.4%), विद्या कुमारी (81.6%), प्रेम कुमार (80.6%) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अन्य सफल विद्यार्थियों में उपेंद्र कुमार, हिना परवीन, अशफा अंसारी, संदीप यादव, रमन भारती, अमान अंसारी, रूपेश कुमार पांडे, रेहाना परवीन, इमरान अंसारी, नौशाद अंसारी, विवेक कुमार, डोली कुमारी, नीलू कुमारी आदि शामिल हैं।

रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगे बेहतर पढ़ाई का संकल्प लिया। शिक्षकों ने भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाध्यापक राम प्रकाश सहित समस्त शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)