नोएडा सेक्टर 82 स्थित एल तिकोना पार्क में बियोंड थ्री के संस्थापक स्वामी आनंद के नेतृत्व में योग कार्यक्रम संचालित हुआ। स्वामी जी ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए योगा बहुत जरूरी है। हमारी संस्था के प्रशिक्षित गुरूओ के संरक्षण में योगा करने से कयी असाध्य रोगों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आप सभी वियोड थ्री से जुड़े और अपने अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें। श्री स्वामी जी ने लोगों को डायिड चार्ट के बारे में जानकारी दी और पालन करने का अनुरोध किया। नोएडा 47 पार्क के सीनियर प्रकृति संवर्धक सुरिंदर चौहान , प्रकृति संवर्धक राम भजन , बियोंड थ्री के मैनेजमेंट सदस्य ए. के. सिंह एवं विजय कुमार, आशीष , द्वारा नव निर्मित पार्क में बियोंड थ्री की टेकनीक के बारे लोगो को जागरूक किया गया ।और इसके द्वारा होने वाले फायदे के बारे में समझाया गया , इसके अलावा नये लोगो द्वारा टेकनिक से होने वाले अपने अपने अनुभव साझा किये और बताया की कैसे उन्हे फर्क महसूस हुआ पहले और अब में।

इसके पश्चात आगे की योजनाओं के बारे में व बियोंड थ्री के कार्य योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया गया जिसमें मैनेजमेंट के बारे में विचारों में वह संस्था को आगे बढ़ाने हेतु विचार विमर्श किया गया। सभी लोगों को पार्क में आने के लिए हृदय के गहराइयों से धन्यवाद् भी दिया। इस मौके पर संजय पांडेय, गोरे लाल,सी एल तिवारी, देव मणि शुक्ल (पत्रकार),रमेश चंद्र शर्मा,दीपक तिवारी, प्रियंका , प्रमोद तिवारी,शिव व्रत तिवारी, विष्णु शर्मा, सुबोध तिवारी, रवि राघव, विजय कुमार, आलोक कुमार तिवारी, अरविंद परिहार, धर्मेंद्र सिंह, हरि शंकर सिंह, उत्तम चंद्रा, अंगद सिंह तोमर, संगम प्रसाद मिश्र, प्रमोद यादव,हंस मणि शुक्ल, सत्येन्द्र प्रताप सिंह,कमल पात्रा, मुकेश रावत, छोटे लाल,हंस मणि शुक्ल,सर्वेश तिवारी, रंजीत पटेल,आर पी सिंह, विवेक कुमार, अभिषेक, पीयूष शुक्ल, मधुर राघव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- समाज जागरण का आज 28 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबार
नई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 28 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों… - नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोप, सोनभद्र में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
एफसीआई में असिस्टेंट की नौकरी दिलाने का देता था झांसा, फर्जी प्रवेश पत्र और नियुक्ति पत्र बनाकर लोगों को ठगने का आरोप समाज जागरण / ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में रायपुर पुलिस… - खोड़ा में नौ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप,
दिल्ली-NCR में फर्जी दस्तावेजों और अवैध बस्तियों के नेटवर्क पर उठे सवाल गाजीपुर डेयरी से भोवापुर और कौशांबी तक वर्षों से शिकायतें रविंद्र आर्य की ग्राउंड रिपोर्ट | दिल्ली-NCR रीजन: खोड़ा एरिया से नौ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में इन आरोपियों… - दिनदहाड़े रेत उत्खनन का आरोप: खरला कसेड़ नदी में 40 मजदूरों से निकाली जा रही रेत, मिनी ट्रकों से परिवहन
बुढ़ार थाना क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन को लेकर सवाल, खनिज विभाग और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें बुढ़ार/शहडोल। जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के खरला स्थित कसेड़ नदी में दिनदहाड़े कथित अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, नदी घाट पर करीब 40 मजदूरों को लगाकर रेत निकाली… - ग्रामसभा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता, ग्रामीणों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ
बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी, विवाह कराने और सहयोग करने वालों पर भी हो सकती है कार्रवाई अनूपपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सकरा में आयोजित विशेष ग्रामसभा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.