google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोली मारकर हत्या करने के मामले में नौ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के सोरी गाँव मे बीते मंगलवार की रात्रि में सोय हुए अवस्था में युवक को गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के पिता पिंटू कुमार चंद्रबंशी  द्वारा नौ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।मामले मे थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय द्वारा बताया गया कि मृतक के पिता ने गाँव के ही अभि कुमार,अविनाश कुमार,आकाश कुमार, विक्की कुमार, अभिषेक कुमार, पीयूष कुमार, सानू कुमार, उदय सिंह और प्रिंस कुमार को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पूर्व में भी आपस मे झगड़ा हुआ था, और दो दिन पूर्व जान से मारने की धमकी दिया गया था।आरोप लगाया गया है कि एक षड्यंत्र के तहत योजना बनाकर उसके पुत्र की हत्या की गई है । थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)