आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। बुधवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने SVAR संस्था द्वारा NTPC के सहयोग से संचालित संकल्प ड्रग डी-एडिक्शन एंड हेल्थ केयर सेंटर का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मरीजों की देखभाल, चिकित्सकीय सेवाओं और केंद्र की समर्पित टीम की भूरी भूरी सराहना की।
उन्होंने कहा, “यह केंद्र नशामुक्ति के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी कदम है, जो समाज में बड़ी तेजी से सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। ऐसे प्रयासों को हरसंभव समर्थन मिलना चाहिए।”
श्री चौबे ने संस्था को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में सहयोग का आश्वासन भी दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



