मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग ।
सदर प्रखंड के सरौनी – चुटियारो से चूरचू प्रखंड के गांवों और चुरचू प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला रास्ता जो वर्षों से नहीं बन पा रहा था वह अब वन विभाग के एनओसी मिलने के बाद बन पाने का रास्ता क्लियर हो गया है । यह रास्ता फिलहाल मनरेगा से बनाने का काम शुरू हुआ है । मिट्टी मोरम से सड़क को बनाया जाएगा । इसकी शुरुआत रास्ता क्लियर करने से शुरू हो गया । जेसीबी मशीन से रास्ता को क्लियर करके तैयार कर लिया गया है । इन सब बातों की जानकारी चुटियारो पंचायत की मुखिया शांति देवी के प्रतिनिधि सुरेश रजक ने दी । उन्होंने बताया कि अभी दो
फेज में यह सड़क मिट्टी मोरम से बनेगा । जिसका समतलीकरण कर लिया गया है । इस बात को लेकर चुरचू प्रखंड और सदर प्रखंड के लोग काफी उत्साहित हैं । यह सड़क कच्चा बन रहा है । आने वालों दिनों में यह पक्का बनने की ओर पहला कदम है । खुशी की बात यह है कि चूरचू प्रखंड के आदिवासी समाज के लोग इसी रास्ते से हजारीबाग शहर और आसपास के क्षेत्र में मजदूरी करने आते हैं। इन लोगों ने बताया कि सड़क बन जाएगा तो अच्छा होगा । हजारीबाग शहर जाने में कम समय लगेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



