google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फोरेवर फिट की लेखिका दीपिका यादव ने किया वार्षिकोत्सव और क्रिसमस पर्व में शिरकत



*कछवां ( मीरजापुर)*। कछवां स्थित जीसस एंड मैरी स्कूल में वार्षिकोत्सव और क्रिसमस पर्व का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पहुंची दीपिका यादव फोरेवर फीट बूक की लेखिका और कत्थक नृत्यांगना ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों को चुस्त दुरुस्त रहने के बारे में बताया और बच्चों को उत्साहवर्धन किया।


स्कूल के बच्चों ने भरत नाट्यम, स्पीच, नाटक, क्विज और तमाम रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपिका यादव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


अभिभावक आकाश सिंह, प्रविन गुप्ता ने कहा, हम अपने बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रमों की उम्मीद करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें। जीसस एंड मैरी स्कूल ने हमें निराश नहीं किया।” अभिभाविका ज्योति गुप्ता ने कहा दीपिका यादव का बच्चों को उत्साहवर्धन करना वाकई सराहनीय है।


मुख्य अतिथि दीपिका यादव, राजू मसीह, मोनम मसीह, रोबिन टक ने बच्चों में सर्टीफिकेट वितरण किया। पूजा पाण्डेय को एक्टिव पैरेंट्स का अवार्ड दिया गया। मुख्य अतिथि ने फोरेवर फिट बुक और की रिंग का वितरण भी किया।


इस दौरान संस्थापिका डाक्टर अशिता विओला, शिक्षकों में प्रिती यादव, सौम्या सिंह, प्राची पाण्डेय, संजना के अलावा डान्स कोरियोग्राफर विवेक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)