मुस्लिम बहुल इलाके में शिवम गुर्जर की नृशंस हत्या: फातिमा मस्जिद के पास सीने में दागी गईं दो गोलियां*

पड़ोसी ने बुलाया, मौत के घाट उतार दिया: गाजियाबाद में शिवम गुर्जर हत्याकांड से उबाल पर समाज*

*मुस्लिम बहुल बस्ती में बेरहमी से शिवम गुर्जर का कत्ल हुआ, फातिमा मस्जिद के पास दिनदहाड़े गोलियों से हत्या, इलाके में तनाव*

समाचार रिपोर्ट: रविंद्र आर्य

गाजियाबाद।
गाजियाबाद के एक मुस्लिम बहुल इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। शिवम गुर्जर नामक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गाजियाबाद के दिल्ली बॉर्डर अंकुर विहार फातिमा मस्जिद के पास हुई, जहां शिवम के सीने में दो गोलियां दागी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई अचानक हुई झड़प नहीं थी, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या प्रतीत होती है।
पड़ोसी आफ़ताब ने घर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम द्वारा बुलाया, फिर लौटा शव
परिजनों का आरोप है कि शिवम को उसका पड़ोसी आफ़ताब घर से बुलाकर अपने साथ ले जाना तो आम था इस बार इंस्टाग्राम एप्लीकेशन का प्रयोग करके बुलाया, कुछ समय बाद खबर आई कि शिवम को २ गोली मार दी गई है।
परिवार का कहना है कि उन्हें किसी तरह की आशंका नहीं थी, क्योंकि आफ़ताब पड़ोसी था और पहले सामान्य बातचीत होती थी। लेकिन इसी भरोसे का फायदा उठाकर शिवम को मौत के मुंह में धकेल दिया गया।

*माँ की चीखें: “हमारी बिरादरी ने हमें अकेला छोड़ दिया”*

घटना के बाद शिवम की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।
दहाड़े मार कर रोती हुई माँ ने कहा—
“मेरा बेटा किसी का क्या बिगाड़ा था?
हमारी बिरादरी के लोग भी डर गए…
इस वक्त हमें सबने अकेला छोड़ दिया।”
माँ का यह बयान इलाके में फैले भय और सामाजिक दबाव की ओर इशारा करता है, जहां लोग खुलकर सामने आने से डर रहे हैं।

*इलाके में गुस्सा, पुलिस की भूमिका पर सवाल*

हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव है। लोगों का कहना है कि पुलिस मौके पर तो पहुँची, लेकिन कार्रवाई को लेकर स्पष्टता और सख्ती की कमी दिख रही है।

स्थानीय नागरिकों और पीड़ित परिवार वालो का आरोप है कि—
हत्यारे की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई जब पकड़ा तब उसे कुछ समय बाद छोड़ दिया गया।
इलाके में डर का माहौल है।
गवाह सामने आने से डर रहे हैं
कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस के साथ “अब खाली होने” यानी औपचारिक कार्रवाई से जनता में नाराज़गी बढ़ रही है।
उसका कारण साफ है की आरोपी को पकड़कर छोड़ा गया, यही परिवार वालो का आरोप है यह हत्या का मामला अज्ञात के नाम तहत दर्ज किया गया है।

*सुरक्षा और सांप्रदायिक संवेदनशीलता का सवाल*

यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

• क्या मुस्लिम बहुल इलाकों में अल्पसंख्यक (स्थानीय स्तर पर) सुरक्षित हैं?

• क्या दोस्ती और पड़ोस अब भरोसे लायक नहीं रहे?

• क्या पुलिस ऐसे मामलों में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई कर पा रही है?

ये सवाल अब आम नागरिक पूछ रहे हैं।

*पुलिस का पक्ष*
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि—
• मामला अज्ञात के तहत दर्ज कर लिया गया है।
• आरोपी की तलाश जारी है।
• इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

हालांकि, परिजन और स्थानीय लोग ठोस गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शिवम गुर्जर की हत्या ने एक बार फिर दिखा दिया है कि सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में एक छोटी चिंगारी भी बड़ा विस्फोट बन सकती है।
यह सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है।
अब देखना यह है कि—
कानून दोषियों तक कितनी जल्दी पहुँचता है
पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है
और क्या ऐसे मामलों में भरोसा बहाल हो पाता है या नही

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)