समाज जागरण
सुरेमनपुर (बलिया) : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने लालगंज क्षेत्र के दर्जनों गांव का भ्रमण किया भ्रमण करने के पश्चात उन्होंने लोगों से गांव की समस्या से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिलाया।
भ्रमण के दौरान लालगंज बाजार के व्यापारियों ने मिलकर के बाजार से जल निकासी की समस्या के विषय में पूर्व मंत्री को अवगत कराया तथा यह बताया कि बाजार की समस्या कई वर्षों से इसी तरह लंबित है। इस पर किसी भी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है। इस विषय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि तत्काल इस समस्या के निदान के लिए उप जिलाधिकारी बैरिया तथा खंड विकास अधिकारी को पत्र से अवगत कराऊंगा और लालगंज की समस्या से जनता को निजात दिलाऊंगा। इस समस्या को मंत्री से अवगत कराने में मुख्य रूप से लालगंज के व्यापारियों में मनोज गुप्ता साहेब गुप्ता प्रभु गुप्ता दीपक गुप्ता रामदुलार गुप्ता राम कुमार गुप्ता आदि थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



