समाज जागरण
सुरेमनपुर (बलिया) : रेवती थाना क्षेत्र के दीघार गांव निवासी प्रिंस कुमार ठाकुर के विद्युत करंट के जद आने से शनिवार की सुबह मौत हो गई थी। इस मामले में पिता ददन ठाकुर के तहरीर पर रेवती पुलिस ने यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा दीघार के कैशियर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई ।
बता दें कि दीघार गांव निवासी प्रिंस कुमार ठाकुर पुत्र ददन ठाकुर उम्र 18 वर्ष यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा दीघार पर डेली वेजेस के रूप में काम कर रहा था। शनिवार को सुबह वह हर रोज की तरह बैंक पर गया था। परिजनों का आरोप है कि कैशियर ने प्रिंस से आम तोड़ने के लिए कहा था। जिसके कारण आम तोड़ते वक्त विद्युत की जद में प्रिंस आ गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के साथ ही ग्राम प्रधान दीघार मनोज यादव ने इसकी सूचना रेवती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा तो परिजनों ने दाह संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का आरोप था कि जब तक बैंक के कैशियर पर मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता तब तक हम लोग दाह संस्कार नहीं करेंगे। और परिजनों ने शव दरवाजे पर रखकर कैशियर पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। उसके बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान व एसएचओ रेवती हरेंद्र सिंह ने प्रिंस के पिता ददन ठाकुर के तहरीर पर यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा दीघार के कैसियर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। और परिजन शव को लेकर दाह संस्कार करने के लिए गंगा नदी के पचरुखिया घर पर चले गए। इस बाबत एसएचओ रेवती हरेंद्र सिंह ने बताया कि ददन ठाकुर के तहरीर पर शाखा दीघार यूपी बड़ौदा बैंक के कैशियर दिलीप कुमार सिंह पर आमद तहरीर व कायमी मुकदमा 268/23 धारा 304ए के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



