समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तूरी। मुख्यालय में आयोजित विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक लहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम और रामायण के प्रति अटूट श्रद्धा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश का विकास करने के साथ साथ सांस्कृतिक धरोहर को संवारने का काम कर रहे है। उन्होंने रामजी से जुड़े क्षेत्रों को संवारने का काम किया है। इसका उदाहरण चंदखुरी स्थित माता कौशल्या का मंदिर है और राम वन पथ गमन को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संवारने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा रामायण मंडली को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत विकासखंड स्तर के विजेता मंडली को 10 हजार, जिला स्तर के विजेता मंडली को 50 हजार और राज्य स्तरीय के विजेता को 5 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा। इस अवसर पर पुत्तम दुबे, लखन टंडन मस्तुरी जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरें, जैन जी सहित मानस मंडली के साथी गण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



