google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गरीबों, महिलाओं, असहायों के संकट में सहारा बनकर उभरीं, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा निशा सिंह

शिव प्रताप सिंह/ दैनिक समाज जागरण।

रेणुकूट/ सोनभद्र।रेणुकूट सोनभद्र की रहने वाली निशा सिंह एक ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपने संकल्प और दृढ़ता से न केवल अपने जीवन को बल्कि अपने समुदाय के जीवन को भी बदल दिया है। निशा सिंह का मानना है कि संघर्ष जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और इससे हम मजबूत बनते हैं। उन्होंने कहा, रात नहीं ख्वाब बदलता है, मंजिल नहीं कारवां बदलता है, निशा सिंह अपने पति के आदर्शों को आगे बढ़ा रही हैं। इन दिनों क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश कर रही है। रेणुकूट क्षेत्र में गरीबों के बीच गर्म कंबल वितरित कर सर्दी के मौसम में राहत पहुंचाई है।उन्होंने अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। रेणुकूट की निशा सिंह और उनकी टीम पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश कर रही है। चाहे कोई गरीब हो, बीमार हो या किसी मुसीबत में फंसा हो, निशा सिंह की टीम हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है। निशा सिंह की टीम ने कई सराहनीय कार्य किए हैं, जैसे कि गरीबों को कपड़े, कंबल और भोजन वितरण, बीमारों की मदद करना, बेसहारा लोगों को आश्रय देना, दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना रेणुकूट के आसपास 30 किलोमीटर के दायरे में कोई दुर्घटना होती है तो निशा सिंह की टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है।और घायलों को अपनी गाड़ियों में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाते हैं और मरीज को रक्त की कमी हो तो निशा सिंह की टीम रक्तदान भी कर सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)