google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार: नहीं रहे सहरसा के पूर्व भाजपा विधायक संजीव झा

ईमानदारा नेता और एक निष्कलंक राजनीतिज्ञ के रूप में उनका सम्मान हमेशा रहेगा।

अररिया/ छातापुर ।

भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक 50 वर्षीय संजीव कुमार झा का हृदय गति रूक जाने के कारण असामयिक निधन हो गया। विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरुआत करनेवाले दिवंगत संजीव झा भाजपा के कई पदों पर रहे। कोसी क्षेत्र में भाजपा के वे पहले विधायक बने थे। वो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष के लिए चर्चित थे। जनहित के मुद्दे पर वे सभी सीमाओं को तोड़ देते,इसलिए उनका हर वर्ग में आदर रहा। ईमानदारा नेता और एक निष्कलंक राजनीतिज्ञ के रूप में उनका सम्मान हमेशा रहेगा। इधर शोक व्यक्त करने वालों में रियल एस्टेट के बिहार टॉपर सह पनोरमा ग्रुप के एमडी संजीव मिश्रा, परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय कुमार झा ।मिथिला चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ई.मनोज झा,के एन डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा,यू भी के कॉलेज करामा के प्रिंसिपल डॉ माधवेंद्र झा,एस डी एम ग्रुप के संस्थापक संजय मिश्रा सहित ट्रस्ट,परशुराम परिवार के सदस्य,भाजपा नेता प्रेम मिश्रा,पप्पू झा एवं विप्र सम्मेलन से जड़े सदस्यों नें गहरी संवेदना प्रकट किया है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)