google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवोदित राजनीतिज्ञों की तरह होर्डिंग से उपस्थिति दर्ज करा रहे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन

-हाल आनंद स्वरूप शुक्ला का
-प्रधानमंत्री के नौ साल के उत्सव में लोकसभा क्षेत्र के नेता के रुप में लगाया होर्डिंग

समाज जागरण
बलिया : सतीश चंद्र कॉलेज की छात्र राजनीति की उपज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आनंद स्वरूप शुक्ला वेसै तो उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं। पर मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में बलिया सीट से अपनी दावेदारी नवोदित नेताओं की तरह होर्डिंग से दर्ज करा रहे हैं।

आनंद स्वरूप शुक्ल विद्यार्थी जीवन से ही देश के लिए समर्पित दिखते थे। छातसंघ में अध्यक्ष पद संभालने के बाद भी नौकरी और शादी का विचार त्याग राजनीति के माध्यम से देश सेवा को जीवन ही समर्पित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन करने के बाद उन्हें बलिया नगर विधानसभा से 2017 में टिकट मिला और वह विधायक भी चुने गए। उत्तर प्रदेश में योगी जी की पहली कैबिनेट में राज्य मंत्री भी रहे और गाजीपुर के प्रभारी भी। 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट बलिया से काटकर बैरिया विधानसभा से दिया गया। बैरिया में वह चुनाव लड़े और हार गए। हारने के बाद वह एक वर्ष तक गुजरात आदि अन्य राज्यों में रहे। बलिया में फिर वे दाखिल और एक्टिव हुए हैं लेकिन उनका मिशन लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा क्षेत्र है। हालांकि राजनीति में टिकट के लिए बहुतेरे राजनेता लगे रहते हैं आनंद स्वरूप शुक्ला भी बलिया में दाखिल हुए हैं तो वह नवोदित राजनीतिज्ञों की तरह होल्डिंग लगाकर स्वयं को बलिया लोकसभा का दावेदार घोषित कर रहे हैं। ऐसा करने वालों में एक पुलिस उपाधीक्षक पर से रिटायर हुए परशुराम सिंह है तो एक मेडिकल क्षेत्र से रिटायर हुए चिकित्सक। उसी कतार में कद्दावर और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला भी शामिल हो गए हैं। लोकसभा क्षेत्र बलिया में उनकी दावेदारी को लोग बेहतर कह तो रहे हैं पर इतने बड़े नेता हुए कर खुद को प्रस्तुत करने के अंदाज पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)