दैनिक समाज जागरण 12.04.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी स्थित हो समाज सरना स्थल में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विकास से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू के संयुक्त कर-कमलों द्वारा देशाउली सरना स्थल में स्ट्रीट लाइट (स्टैलाइट) एवं डीप बोरिंग चापाकल का विधिवत शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में हो समाज टुईलाडुंगरी के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अध्यक्ष डीबर पुरती, उपाध्यक्ष वीर सिंह बोदरा, दशमी पुरती, सरोज अरुण बांकिरा, उपेंद्र बनरा, बागुन हेंब्रम, मनीष बनरा, बुलंद सिंह सोय, लक्ष्मी पुरती, शंकर मुंडुईया, आशा, मंगल सिंह हेम्ब्रोम, कृष्णा, सोरोज बोदरा, लालमोहन जमुदा एवं अनिल गागराई सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। सभी की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं सफल रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने सरना स्थल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरना स्थल केवल एक धार्मिक स्थान नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होने से रात्रि में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी। वहीं, डीप बोरिंग चापाकल के निर्माण से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इस प्रकार की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सांसद विद्युत वरण महतो ने भी समाज के सहयोग और एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हैं।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनसुविधा और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सरना स्थल पर इन सुविधाओं के विकसित होने से न केवल श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती भी मिलेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



