मोनू गुर्जर बने ओवरऑल विजेता
नोएडा। संतुष्टि सेवा फाउंडेशन द्वारा एनईए ऑडिटोरियम, सेक्टर-6 नोएडा में भव्य बॉडीबिल्डिंग व फिटनेस चैंपियनशिप का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और दर्शकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती बिमला बाथम, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, टी.एन. गोविल, डॉ. वी.के. गुप्ता, समाजसेवी डी.पी. गोयल, सुधीर चंद्र पोरवाल, राज कुमार गर्ग, सपा नेता गौरव सिंघल, विपिन अग्रवाल, युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, एडवोकेट मनोज गुप्ता, शैलेंद्र बरनवाल, बजरंग लाल, राजेंद्र गर्ग, अनिल गोयल एवं मुकुल बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, महासचिव शशांक गुप्ता सहित पदाधिकारी सुरेंद्र गर्ग, हीरालाल गुप्ता, तुषार गुप्ता, उदय सिंह, वीरेश पाल एवं अनुज ने अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन
सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करते हैं और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
140 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
इस चैंपियनशिप में लगभग 140 प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया।
विजेता परिणाम इस प्रकार रहे—
- सीनियर बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल चैंपियन: मोनू गुर्जर (फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश)
- मेंस फिजिक ओवरऑल चैंपियन: लक्ष्य (झज्जर, हरियाणा)
अन्य परिणाम:
- बॉडीबिल्डिंग सीनियर कैटेगरी: ध्रुव गुप्ता (कोलकाता) प्रथम, योगेश यादव (दिल्ली) द्वितीय, अनुज (हरियाणा) तृतीय
- पावरलिफ्टिंग (मेंस): सौरव कपासिया (बल्लभगढ़) विजेता
- महिला वेटलिफ्टिंग: कशिश (बागपत) प्रथम, राखी (बागपत) द्वितीय, पूनम (गुड़गांव) तृतीय
कार्यक्रम के दौरान सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा, जिससे आयोजन की लोकप्रियता और सफलता का स्पष्ट आभास हुआ।
संस्था ने जताया आभार
अंत में संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, मीडिया बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संतुष्टि सेवा फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता रहेगा।



