दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 29 सितंबर 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के बड़वान गांव मे मिट्टी की दीवार गिरने से चार महिलाएं घायल हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात की है। बेलाई पंचायत के बडवान गांव मे घूरा राम के घर की मिट्टी का दीवार भरभरा कर गिर गया। घर के बाहर पड़ोस की चार महिलाएं थी जो मिट्टी की दीवार गिरने से दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों मे घूरा राम की पत्नी, राजेश चंद्रवंशी की पत्नी सरिता देवी,सोनू चंद्रवंशी की पत्नी सोनी देवी और राजू चंद्रवंशी की पत्नी मुन्नी देवी है तत्काल चारों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नबीनगर लाया गया ।घायलों मे सोनी देवी और मुन्नी देवी दोनो की गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्रथमिक चिकित्सा के बाद दोनो को सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। बेहतर चिकित्सा के लिए दोनो घायल महिलाओ को औरंगाबाद से मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया जहां चिकित्सा के बाद सोनी देवी की अस्पताल से छुट्टी हो गई लेकिन मुन्नी देवी की गंभीर स्थिति बनी रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



