google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीन दिवसीय मधुमेह जांच शिविरलायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल व लाल पैथो लैब के तत्वाधान में हुआ संपन्न

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल व लाल पैथो लैब के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय मधुमेह जांच शिविर सम्पन्न हुआ। दिनांक 23,24 व 25 सितंबर को स्वस्थ परिवार ही आपकी असली जमापूंजी है के तहत जी. बी. पैथोलेब में कार्यक्रम के तहत शनिवार, रविवार व सोमवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक सभी प्रकार के लैब टेस्टो का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे आप सभी प्रकार के पैथोलेब जांच मे विशेष छूट का प्रावधान किया गया था। प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ लव श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम हर साल करेंगे और इस तीन दिन में लगभग 1007 लोग लाभान्वित हुए हैं। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. पी. के. शर्मा के साथ लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के संरक्षक लायन डॉ. के. के. श्रीवास्तव, अध्यक्ष लायन डॉ. आर. के. यादव, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन उत्तम उपाध्याय, लायन डॉ. लव श्रीवास्तव, लायन डॉ. सुखनंदन साहू की उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)