जन सुनवाई में कलेक्टर को छात्राओं ने सुनाई आप बीती
उमरिया — विवेकानंद पैरा मेडिकल कॉलेज विकट गंज में अध्ययन रत छात्राओं के धैर्य का बांध आखिर कार तीन वर्ष के बाद टूट गया, और आज जन सुनवाई में पहुँच कर अपनी आप बीती कलेक्टर धरणेन्द्र जैन के समक्ष प्रस्तुत की। ज्ञापन देने वाली विवेकानंद पैरा मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने बताया की हम छात्राओं के व्दारा बी एम एल टी की पढ़ाई के लिए वर्ष 2023 में दाखिला ली थी, तब से अनवरत रूप से कालेज में अध्ययन रत है लेकिन तीन वर्ष बीत गयें न तो हमारा परीक्षा फार्म आज तक भरवाया गया और न ही हमारी परीक्षा आयोजित की गयी, पिछले वर्ष भी हम लोग जब परीक्षा फार्म भरवाये जा रहे थे तब कांलेज प्रबंधन से बात की थी, तब यह कह कर शांत कर दिया गया था कि आप लोगो की परीक्षा अगले सत्र में आयोजित की जायेगी । अब जब इस सत्र में भी परीक्षायें आयोजित की गयी तब भी इन छात्राओं के परीक्षा फार्म नहीं भराये गये, तब छात्राओं ने जन सुनवाई में पहुंच कर आप बीती बतलायी, जबकि इस मामले में विवेकानंद पैरा मेडिकल कॉलेज के जय कुमार पाण्डेय कहा कहना है की छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य है, लेकिन यह छात्राओं की उपस्थिति कम होने। के कारण परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जा सकता। कुछ छात्राओं के दस्तावेज अपूर्ण है,जिस कारण इन छात्राओं को परीक्षा में नहीं बैठ पा रही है।
यह मामला काफी गंभीर हैं की विवेकानंद पैरा मेडिकल कॉलेज में छात्रायें पिछले तीन वर्ष से अध्ययन रत है फिर इनके साथ यह छलावा किसी गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करती है। मामले की जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपी गई है। छात्राओं के साथ हो रहें छलावा की असलियत जांच में उजागर होने की आश लगायी जा रही हैं
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



