समाज जागरण वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी मिर्जामुराद एटीएम मशीन में नायाब ढंग से जालसाजी कर रुपया उड़ाने का प्रयास करने वाला जालसाज कैमरे में कैद हुआ हैं। पुलिस फुटेज लेकर उसकी तलाश में जुट गयी हैं।मिर्जामुराद में हाईवे किनारे यूबीआई का एटीएम बूथ हैं।कैंट के टकटकपुर निवासी सरकारी चिकित्सक डा.अरुण कुमार सिंह मंगलवार को करीब चार बजे मीरजापुर से लौटते समय एटीएम बूथ में 20 हजार रुपया निकालने पहुंचे।कार्ड लगा मशीन की सारी प्रक्रिया कर दिए।खाते से रुपया कट पर्ची भी निकली, किंतु मशीन से रुपया बाहर नही आया।इसके कुछ देर बाद सिकरौल के रहने वाले रामनारायण सिंह ने भी एटीएम में पहुंच तीन हजार रुपया निकालने की प्रक्रिया पूरी की।खाते से रुपया कट गया किंतु मशीन से नोट बाहर नही आया।दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को सूचना दी। एसआई दिगंबर उपाध्याय मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की तो देखा कि नोट निकलने वाली जगह पर फेवीक्विक व टेप चिपकाकर उसे बंद किया गया हैं।दारोगा ने एटीएम बूथ का शटर गिरवा उसे बंद करा दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



