दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)।
नबीनगर (बिहार) 8 फरवरी 2024 नवीनगर थाना क्षेत्र के कोइरीडीह एवं तेतरिया सोन नदी बालू घाट में अवैध बालू खनन को लेकर औरंगाबाद खनन इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बड़ी कार्रवाई किया है जिससे बालू माफियाओं मे दहशत व्याप्त है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि सशस्त्र बलों एवम जेसीबी मशीन के सहयोग से तेतरिया मोड़ के समीप बालू घाट के जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से ध्वस्त कर कर दिया गया है वहीं थाना क्षेत्र के कोइरीडीह में दो जगह पर बालू घाट के रास्तों को ध्वस्त कर अवैध बालू ढुलाई को बंद कर दिया गया है।वही पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं मे हड़कंप है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



