समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा
महागामा। पहली बार हुए नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रबोध सोरेन ने अध्यक्ष पद पर अप्रत्याशित जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। उनकी जीत की घोषणा होते ही महागामा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जैसे ही प्रबोध सोरेन का काफिला महागामा की ओर बढ़ा, हजारों समर्थक गाजे-बाजे, माला, रंग, अबीर और गुलाल के साथ उनके स्वागत में उमड़ पड़े। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता का भव्य स्वागत किया।
गाड़ी पर खड़े होकर प्रबोध सोरेन ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह मेरी नहीं, महागामा की जनता की जीत है। मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहूंगा।”
उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत, मुरारी चौबे, अजय शाह, सूरज भगत, रामचंद्र निराला सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महागामा में पहली बार हुए इस नगर पंचायत चुनाव ने क्षेत्र की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है। अब नगरवासियों को नई नेतृत्व टीम से विकास और जनकल्याण की नई उम्मीदें हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



