वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट फारुख नगर, गुड़गांव में फ्रेशर पार्टी 2023 का आयोजन में इंडिया के जाने माने व बॉलीवुड के लोकप्रिय डीजे अकील ने मचाया धमाल ।
गुरुग्राम : शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फरुखनगर, गुरुग्राम के प्रांगण में फ्रेशर पार्टी 2023 का आयोजन बेहद मौज-मस्ती से भरा रहा ।
वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार श्री युद्धवीर सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेशर पार्टी 2023 में इंडिया के जाने माने व बॉलीवुड के लोकप्रिय डीजे अकील ने धमाल मचा दिया और अपने जोशीले गानों से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर इंजीनियरिंग, बिज़नेस एडमिंस्ट्रेशन और कंप्यूटर एप्लीकेशन के नए बैच के छात्रों ने अत्यंत खूबसूरत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इस अवसर पर नए छात्रों द्वारा रैंप वॉक का प्रदर्शन किया गया, इसमें चुने गए विद्यार्थियों को अपना टैलेंट दिखाने का अवसर भी मिला, जिनके प्रदर्शन को देखकर सभी अध्यापक व विद्यार्थी मंत्रमुग्ध हो गए ।
बी.टेक में कुमार गौरव और वाणी बामेल को क्रमश मिस्टर डब्ल्यूसीटीएम और मिस डब्ल्यूसीटीएम के ख़िताब से नवाज़ा गया, श्रेया झा (बी.टेक) ने मिस एलिगेंट का खिताब जीता। बबनीक कौर व देवेन्द्र को क्रमश मिस और मिस्टर हॉस्टल का खिताब के लिए चुना गया। लविशा व वैष्णव को क्रमश मिस और मिस्टर डब्ल्यूसीटीएम कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा रूपाली (एमसीए) को मिस टैलेंटेड का खिताब के लिए चुना गया। बिज़नेस एडमिंस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के छात्रों में अंजुल को मिस डब्ल्यूसीटीएम और सौरभ को मिस्टर डब्ल्यूसीटीएम के शीर्षको से सम्मानित किया गया । परवीन को मिस्टर टैलेंटेड व युवराज को मिस्टर एलिगेंट खिताब के लिए चुना गया।
वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह जी ने नए बैच के सभी एम.सी.ए, एम.बी.ए, एम.टेक, बी.टेक, बी.बी.ए, बी.सी.ए और डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं व भविष्य में सफलता के लिए आशीर्वाद दिया और छात्रों को पूर्ण मनोयोग, लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार डागर (प्राचार्य), डॉ. हिमानी अवस्थी, विभागाध्यक्ष (बिज़नेस एडमिंस्ट्रेशन), डॉ. क्षमता चुघ, विभागाध्यक्ष (एप्लाइड साइंस एंड हूमाँटिएस), डॉ.उमा, विभागाध्यक्ष (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), अंकित सेठी, विभागाध्यक्ष (सिविल इंजीनियरिंग), रणजीत सिंह विभागाध्यक्ष (मैकेनिकल इंजीनियरिंग ), श्रद्धा चौरसिया, प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग आदि उपस्थित थे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








