शनिवार को इजराइल पर हमले के बाद से ऑयल की कीमत करीब 4 फीसदी उछल चुकी है। सोने और चांदी में करीब एक फीसदी की तेजी है। इक्विटी मार्केट्स में भी डर का माहौल है। यह स्वाभाविक है। इस बीच, OPEC ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ऑयल का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध है। उसने यह भी कहा है कि अगर दुनिया में ऑयल की कमी होती है तो OPEC रिजर्व का इस्तेमाल करेगा। इससे मार्केट की चिंता दूर होगी। लेकि यह कितना सही निकलता है यह तो आने वाली समय ही बतायेगा फिलहाल 4 फिसदी की उछाल होने के लिए चिंता सताने लगी है।
बाजार मे आयल के बढते घटते कीमत से कई देशों के बजट बनते बिगड़ते रहते है। तेल की कीमत कब बढ़ेगा या कब घटेगा यह अंदाजा लगाना मुश्किल है। विशेषज्ञों का मानना है कि आयल के कीमत पर कई चीजों को असर पड़ता है। इनमें डिमांड एंड सप्लाई की स्थिति, जियोपॉलिटक्स, स्पेकुलेशन और टेरर मुख्य है। अगर हम इसके मार्केट के बारे मे बात करे तो फॉरेक्स एक्सचेंज दुनिया के सबसे बड़ा मार्केट है। उसके बाद मे कमोडिटी के मार्केट का नंबर आता है। तीसरे पायदान पर बांडस और सबसे अंतिम पायदान पर इक्विटी मार्केट है। ये सभी मार्केटस आपस मे कनेक्टेड है।
अगर बाजार मे क्रुड आयल महंगा होता है तो इसका असर महंगाई बढ़ाने से लेकर उत्पादन तक पड़ता है।
इजराय की हिंसा की शुरुआत 1973 मे हुए योम किपुर की युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के दिन शुरू हुई। हमास के हमलों मे हुई नुकसान के साथ ही विशेषज्ञ इस बात को लेकर चर्चा करने मे लगे है कि ऑयल की कीमतो पर इसका क्या असर पड़ेगा। दरअसल ऑयल की बढी कीमतो का असर इन्फलेशन, मैन्युफेक्चरिंग यहा तक की फूड की कीमतो पर भी पड़ता है। वही हमास के इस दावे को लेकर भी बाजार मे उथल-पुथल है जिसमें उसने दावा किया है कि उसको ईरान का समर्थन हासिल है। हालॉकि ईरान ने कहा है कि हम समर्थन करते है हमास का लेकिन इस हमले से उसका कोई लेना देना नही है। इधर इस बात पर भी चर्चा है की इजराइल के प्रधानमंत्री, लिकुड पार्टी के प्रमुख बैंजामिन नेतान्याहू ईरान का धूर विरोधी माना जाता है।
विशेषज्ञों का मानाना है की अगर इजराइल का यह लड़ाई हमास और हिजबुल्ला तक ही सीमित रहता है तो इन्वेस्टमेंट सेंटिमेंट का होने वाला नुकसान भी अस्थायी और सीमित होगा। अगर इजराइल ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल देता है तो लड़ाई बड़ी होगी और इसमे दूसरे देश भी शामिल होंगे जिसका व्यापक असर ऑयल मार्केट पर पड़ेगा।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








