google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान

जिला कार्यालय म प्र जन अभियान परिषद में आयोजित किया गया माटी के गणेश जी बनाने के प्रशिक्षको का प्रशिक्षण

परिषद द्वारा नर्मदा समग्र के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाया जाएगा मिट्टी के गणेश भगवान घर घर बनाने का अभियान

समाज जागरण
विजय तिवारी

कोतमा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नर्मदा समग्र के साथ इस वर्ष घर घर मिट्टी गणेश जी गणेश चतुर्थी पर विराजमान करने के उद्देश्य से माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत अनूपपुर जिले के चारो विकासखण्ड़ में मिट्टी के गणेश जी बनाने के प्रशिक्षण आयोजित किये जाएंगे इन प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षको का प्रशिक्षण विगत दिवस जिला कार्यालय अनूपपुर में आयोजित किया गया उक्त प्रशिक्षण में नर्मदा समग्र के कार्यकर्ता दिनेश जी ने सभी को सहज तरीके से मिट्टी के गणेश जी बनाने के प्रशिक्षण दिया इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय जिला समन्वयक जन अभियान परिषद उम्मेश पाण्डेय,नर्मदा समग्र के कार्यकर्ता शिव खैरवार सहित उनके कार्यालय स्टॉफ व जिले भर से आए माटी कलाकर, परामर्शदाताओं, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, सी एम सी एल ड़ी पी छात्रो ने माटी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया नर्मदा समग्र के दिनेश जी ने बताया कि प्रतिवर्ष देशभर में करोड़ो लोग गणेश चतुर्थी पर बाजार से गणेश जी की प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति लाकर पूजा अर्चना करते है तदुपरांत नदी या अन्य स्थलों पर उनका विसर्जन करते है

इससे पेंट व अन्य केमिकल जिनका प्रयोग मूर्ति बनाने के लिये किया जाता है वो नदी के पानी मे घुलकर उसमे रहने वाले जलीय जीवों को नुकसान करने सहित पर्यावरण प्रदूषित करते है इनके लिए नर्मदा समग्र प्रति वर्ष गणेश चतुर्थी के पूर्व इस तरह का मिट्टी के गणेश जी बनाने का अभियान चलाता है व आमजन से अनुरोध करता है कि घर मे ही गमले या अन्य किसी पात्र में पानी भरकर इनका विसर्जन करें व गमले में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे विकासखंड स्तर के प्रशिक्षण उपरांत इस वर्ष पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री की मंशानुसार जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर ग्रामीणों को माटी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे व भाव के साथ पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देँगे

जिला समन्वयक जन अभियान परिषद ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान भगवान गणेश जी के प्रति जो भाव जागृत हुआ वह बाजार से गणेश जी खरीदकर लाने में नहीं होता है साथ ही खर्च भी कुछ नहीं है व बनाने में समय भी बहुत नहीं लगता सभी लोग पूरे परिवार के साथ मिलकर इस वर्ष गणेश जी अपने घर मे बनाए केवल मिट्टी और पानी के अलावा इसमें कुछ नहीं लगता है घर घर विराजे माटी गणेश पर्यारण संरक्षण का दे संदेश ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)