ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण।
ओबरा/ सोनभद्र। मां गायत्री तथा मां गंगा का अवतरण दिवस नगर के गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में यज्ञ हवन भजन कीर्तन के साथ संपन्न किया गया जिसमें गंगा तथा गायत्री के महत्व को आचार्य विनीत पांडेय ने गाकर समझाया उसके उपरांत सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया भागीरथी के प्रयास से सगर के हजारों पुत्रों को तारने के लिए लंबे समय तक कठोर साधना करने के बाद भगवान शंकर की जटाओं से होते हुए स्वर्ग से धरा तक गंगा का अवतरण आज ही के दिन हुआ था इसके उपलक्ष्य में नदियों तथा जलाशयों में गांव के बच्चे गुड्डी गुड्डा बनाकर प्रवाहित करते हैं उसके उपरान्त लाई तथा गुड़ बांटने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। अखिल विश्व गायत्री परिवार ओबरा के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के हनुमान मंदिर चौराहे पर स्टाल लगाकर शर्बत लाई गुड़ बिस्किट तथा गमछा वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि आई पी एस सतीश सिंह कमांडेंट सीआईएफ ओबरा तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकार हर्ष पांडेय ओबरा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मौके पर नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्षा श्रीमती चांदनी देवी तथा पूर्व अध्यक्ष दुर्गावती देवी समाजसेवी जल पुरुष तथा वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सिंह यादव क्रेशर ऑनर्स संगठन के अध्यक्ष अजय सिंह ऊर्जांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपूर चंद पांडेय पतंजलि योगपीठ के योग पुरुष अजय पाठक वीरेंद्र श्रीवास्तव भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल गायत्री परिवार प्रमुख मनमोहन शुक्ला राम प्यारे सिंह वरिष्ठ समाजसेवी देव प्रकाश मौर्य नीलकांत तिवारी ज्ञान शंकर शुक्ला सत्येंद्र सिंह सतीश भाटिया भोला दुबे अभिषेक पांडेय सूरज साहू हरीश अग्रहरि विनोद शर्मा हार्दिक पुरवार अनिल मिश्रा संजीव गोयल सुनील मिश्रा तरण गोयल अरविंद सोनी चंद्रभूषण गुप्ता संजीव मालवीय मनोज सिंह महेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता समाजसेवी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



