दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के खेल मैदान पर तीन दिवसीय महिला हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कड़ी संघर्ष कर प्रयागराज को हराकर भदोही ने जीत दर्ज किया. भदोही व प्रयागराज ने तीन-तीन गोल बराबरी कर कड़ी मेहनत किया. दोनों टीमों को आख़िरी के तीन मिनट में गोल करने का मौका दिया गया। प्रयागराज के अर्शी ने एक गोल किया. वहीं भदोही के सृष्टि एक, आंचल एक, प्रतीक्षा एक कुल तीन गोल कर जीत दर्ज किया. अंपायर की भूमिका आकाशदीप, प्रांजल मिश्रा, फरजान, अविनाश ने भूमिका निभाई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



