
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 28 दिसंबर 2023 जिला पदाधिकारी औरंगाबाद श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को गजना महोत्सव को लेकर गजना धाम मंदिर परिसर स्थित पूरे स्थल का मुआयना किया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि महोत्सव कार्यक्रम उसी जगह पर होगा जहां पूर्व से कार्यक्रम निर्धारित है।जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि महोत्सव कार्यक्रम मे स्थानीय और लोकल कलाकार भी भाग लेंगे।गौतलब है कि विगत कुछ वर्षो से गजना महोत्सव को राजकीय कैलेंडर मे शामिल किया गया है तब से गजना महोत्सव कला एवम संस्कृति विभाग एवम जिला प्रशासन के सौजन्य से कराया जा रहा है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह,अंचल अधिकारी आलोक कुमार,प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर पंचायत नबीनगर कार्यपालक पदाधिकारी श्यामनंदन प्रसाद,मुंगिया पंचायत के मुखिया जयप्रकाश सिंह, भृगुणाथ सिंह,जिला पार्षद हरी राम,मंदिर के पुजारी सहित अन्य मौजुद थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



