google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाइक चोरों का कार से पीछा कर रहे शख्स को अपराधियों ने मारी गोली, मौत


बाइक चुरा कर भाग रहे थे सभी अपराधी, पीछा करने के दौरान पत्रकार के भाई को मारी पांच गोलियां

घटना के दौरान एक अन्य युवक पर भी चलाई गोली, फायरिंग करते हुए भाग निकले सभी अपराधी

मनोज कुमार रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में एक युवक की बाइक चुराकर भाग रहे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शिवसागर थाना इलाके में गुरुवार रात को हुई। मृतक की पहचान कैमूर जिले के सकरी निवासी भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भानु प्रताप बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों का सकरी से अपनी कार से पीछा कर रहे थे। तभी उन्होंने कार से टक्कर मारकर अपराधियों को रोड पर गिरा दिया। जब वह चोरों को पकड़ने लगे तो बदमाशों ने बंदूक निकालकर फायर कर दिया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना रात के डेढ़ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ी बाइक को अपने कब्जे में लिया। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। शुक्रवार सुबह रोहतास एसपी रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)