google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में छात्राओं ने दिखाया अपना जलवा

वाराणसी।
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में महाराज बलवंत सिंह महाविद्यालय गंगापुर वाराणसी के छात्राओं ने अपना जलवा दिखाया। समूह नृत्य में कस्तूरी एवं बरखा कुमारी ने द्वितीय स्थान एकल नृत्य में रंजना कुमारी ने तृतीय स्थान एकल गायन में संग्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक डॉअखिलानंद सिंह तथा समिति के सदस्य ओंकारनाथ डॉ0 दीपक श्रीवास्तव, डॉ0 आशा कुमारी ,डॉ0 अंजना तथा डॉ0 शिवमभरी मिश्रा ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी। प्रोफेसर मंजू मिश्रा, डॉ0उमेश कुमार, अंगद प्रसाद यादव तथा डॉ0अर्चना सिंह सहित सभी प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी अपने शुभकामना संदेश में प्राचार्य प्रो0 पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि अगले कार्यक्रम में हमारे छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं में उत्साह का संचार हुआ है।यह कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित हुआ था जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)