वाराणसी।
आज महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में केंद्रीय सूचना ब्यूरो सूचना मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उदघाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पुरुषोत्तम सिंह ने संस्थापक महाराज की मूर्ति एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम में सूचना ब्यूरो के सहायक निदेशक डॉ0 लालजी यादव विशिष्ट व्याख्यान कर्ता मिथिलेश कुमार कुशवाहा एडवोकेट मुख्य वक्ता डॉ0 अर्चना सिंह कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना रही।
कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया गया तत्पश्चात वंदे मातरम गीत का वाचन किया गया। डॉ0उमेश प्रसाद ने संविधान की मूल भावना से स्वयंसेवकों को अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अखिलानंद सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक ,अध्यापिकाएं प्रोफेसर मंजू मिश्रा ,डॉ 0 आशा कुमारी, अंगद प्रसाद यादव, डॉ0सत्य प्रकाश सिंह, डॉ0अभिषेक अग्निहोत्री सहित महाविद्यालय के अनेक अध्यापक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। केंद्रीय सूचना ब्यूरो की ओर से अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



