मिंटू कुमार समाज जागरण।
हजारीबाग :
जी.एम. कॉलेज के सेमेस्टर-6 के छात्र मनीष राणावत (विलेजर मनीष) ने महज 22 साल की उम्र में अपनी पहली वेब सीरीज “नशा-ए-इश्क़” का निर्माण, निर्देशन और लेखन कर इतिहास रच दिया है।
यह वेब सीरीज युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और बायोलॉजिकल अट्रैक्शन के कारण होने वाले प्रेम संबंधों पर आधारित है। मनीष का कहना है कि इसका उद्देश्य हजारीबाग की संस्कृति को बचाए रखना, हजारीबाग को एजुकेशनल हब के रूप में स्थापित करने के सपने को साकार करना और युवाओं को गलत आचरण से दूर करना है।
सीरीज में मुख्य भूमिका मनीष राणावत और माही कुमारी (बेबो) ने निभाई है। सहयोगी कलाकारों में दीप देव, पंकज, लक्ष्मी, रवि, अनामिका, अमित, वंस, प्रिंस, नंदकिशोर राणा और राहुल शामिल हैं। एडिटिंग का काम मोहित राणा और कैमरा संचालन अजीत कश्यप ने किया। शूटिंग हजारीबाग के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर की गई है।
गौरतलब है कि रिलीज के महज एक दिन के भीतर इस वेब सीरीज को 16 हजार से अधिक व्यूज़ मिले और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने मनीष की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगन और मेहनत से वह भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



