google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवरात्रि के नवें दिन मां सिद्धिदात्री की की गई पूजा

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) नबीनगर के विभिन्न पूजा पंडालों मे नवरात्रि के नवें दिन माता सिद्धिदात्रि की पूजा की गई।नवें दिन हवन के साथ कन्या पूजन किया गया और आशीर्वाद लिया गया। विभिन्न पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था एवम रोशनी की उत्तम व्यवस्था की गई थी। नगर के अनुग्रह नारायण स्टेडियम मे गजना माता मंदिर का प्रतिरूप पंडाल का निर्माण किया गया ।इस अवसर पर स्टेडियम मे मेला भी लगा था जहां बच्चो ने झूला का आनंद लिया ।

मेले मे सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की होड़ लगी रही। शारदीय नवरात्रि के नवें दिन की विशेष महत्व है ।इस दिन की पूजा अर्चना से मां सभी के मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। शारदीय नवरात्रि के नवें दिन ही माता दुर्गा ने महिषासुर नमक राक्षस का बध किया था।सुबह से ही पूजा पंडालों मे मता दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए पूजा पंडालों मे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था।इस विशेस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह अपने पति और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा पंडालों मे माता का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। पूजा पंडालों भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों के साथ साथ पुलिस बल जवान भी मुस्तैद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)