

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्राम पंचायत लावर के सैकड़ों महिलाओं ने शनिवार थाना पहुंचकर मस्तूरी थाने का घेराव कर गांव में हो रहे अवैध शराब बिक्री को बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा हैं, और साथ ही जल्द से जल्द उचित कारवाई नहीं होने की स्थिति में जिला मुख्यालय जाकर बिलासपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस का घेराव करने की बात कही गई है। जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में अवैध शराब की बिक्री बड़ी जोरों से पनप रही है जिसके कारण गांव के युवा बुजुर्ग सहित महिलाओं को भी शराब की लत लग रही है, जिसके कारण क्षेत्र में शिक्षा रोजगार और शांति जैसे व्यवस्था ध्वस्त होते दिख रहा है। अब देखना है की मस्तुरी पुलिस इस ओर कार्यवाही कर अवैध शराब बंद कर पाती है की नहीं सवाल है?
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



