
पैसे का लालच बना हत्या का कारण,,,,,फरार आरोपी को गिरफ्तार,,,कब्जे से एक चाबी मृतक का मोबाइल व 20000 हजार रुपए किया गया जप्त
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। ग्राम बसंतपुर सरपंच से सूचना मिला की बसंतपुर के बोधी राम पटेल जो अपने परिवार सहित बाहर कमाने खाने लखनऊ गया है जिसका लड़का लखन पटेल 2 माह पहले अपने घर आया था जिसके मकान के बाहर में ताला लगा हुआ है मकान के अंदर से काफी बदबू आ रहा है व आस-पास मक्खियां भिन भिना रही है की सूचना पर मौके में पहुंच सरपंच व ग्रामीणों की उपस्थिति में घर का बंद ताला को तोड़वा कर अंदर जाकर देखें तो एक व्यक्ति का तीन-चार दिन पुराना शव सड़े गले अवस्था में पड़ा हुआ था शव को देख लोगों द्वारा मकान मालिक बोधी राम पटेल के बेटा लखन पटेल का शव होना बताये, उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर मौके में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया जांच पर से मामला हत्या का होना पाए जाने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302,201 भादवि के तहत कर विवेचना में ली गई दौरान विवेचना के पता चला मृतक का सगा चाचा घटना दिनांक से अपने घर से फरार है। पचपेडी पुलिस ने टीम बनाकर लगातार पता तलाश किया गया शंदेही का मोबाइल लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से लगातार ली गई जिसका लोकेशन हर रोज कभी मुंबई कभी बेंगलुरु बताता रहा चारों तरफ आरोपी को पकड़ने हेतु मुखबिर लगाई गई थी इसी दरमियान आज बीते रात्रि मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी(संदेही) को बिलासपुर में देखा गया है सूचना पर तत्काल थाना से टीम लेकर बिलासपुर पहुंचकर संदेही को गुरुनानक चौक बिलासपुर के पास घेराबंदी कर पकड़ थाना लाकर पूछताछ करने पर संदेही द्वारा पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया गया परंतु सख्ती से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते बताया कि मृतक व आरोपी दोनों जुआ खेलते थे आरोपी कुछ लोगों से उधारी पैसा लिया था जिस कारण आरोपी का कर्जा हो गया था। आरोपी द्वारा उसी दौरान मृतक के पास ₹60000 देख लालच में आकर प्लान बना कर मृतक को मृतक के घर में दिनांक 10.09.2022 के रात्रि शराब पिलाकर शुलाने के बाद घर के अंदर रखे लोहे का घन से मृतक के गले में दो बार वार कर नाक मुंह को अपनी हाथ में दबाकर मृतक की हत्या कर उसके शव को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाकर घर में बाहर से ताला बंद करके चाबी को छुपा कर ₹60000 को लेकर भाग जाना बताया जिसमें से ₹40000 को घूमने फिरने में खर्चा करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से नगद ₹20000 जब्त कर आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का घन व ताले का एक चाबी जब्त किया जाकर आरोपी रामलाल पटेल पिता पुन्नी पटेल उम्र 25 वर्ष थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में-निरी0 मोहन भारद्वाज, स ऊ नि दाऊ लाल बरेठ, प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, आरक्षक हरिशंकर चंद्रा, मूपेंद्र सिंह भारद्वाज, राकेश आनंद, दिनेश लहरे, राजेश यादव की महत्वपूण् भूमिका रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



