वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
खगड़ा स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में रविवार से तीन दिवसीय 25वीं वार्षिक ओपन शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन जिला शतरंज संघ द्वारा उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल तथा स्थानीय श्री दिगंबर जैन समाज सहित अन्य संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर भी सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने बताया कि इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ठाकुरगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 62 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 9 राउंड में आयोजित की जा रही है, जिसके उपरांत अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।
समाचार लिखे जाने तक 2 राउंड की समाप्ति के बाद विगत वर्ष के जिला चैंपियन मुकेश कुमार सहित कई वरीय खिलाड़ी—दिव्यांशु कुमार सिंह, सुबेंदु चक्रवर्ती, रोहन कुमार, पलचीन जैन, निरोज खान, जयश्री प्रभा, तराशा कुमारी, धान्वी कर्मकार, आयुष कुमार, सुधांशु सरकार, मोहम्मद अमानुल्लाह एवं आद्रिज कर्मकार—2-2 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं। सोमवार को प्रतियोगिता के अगले तीन राउंड खेले जाएंगे।
इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा प्रह्लाद कुमार, मनीष कुमार, गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विनीत अग्रवाल, यामिनी अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, संघ के उपाध्यक्ष बासुकी नाथ गुप्ता, राजेश कुमार दास, अधिवक्ता मोनिका साहा, शैलेंद्र कुमार सुमन, सत्यम कुमार साहा, पिंकी भास्कर, प्रिया चौधरी, सुनीता दास, हादिया रहमान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



