दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर के प्रसिद्ध मां गजना धाम परिसर में गजना धाम न्यास समिति एवं गजना धाम महोत्सव परिवार के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ समाजसेवी एवं महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।बता दें कि सिद्धेश्वर विद्यार्थी को हाल ही में पटना में राज्यपाल, विधान परिषद अध्यक्ष एवं मंत्रियों की उपस्थिति में धार्मिक पर्यटन, लोक संस्कृति संरक्षण और महोत्सवों के आयोजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार महोत्सव सम्मान से सम्मानित किया गया था।
उनके प्रयासों से औरंगाबाद जिले में 28 महोत्सवों की परंपरा शुरू हुई, जिनमें 14 को राजकीय दर्जा मिल चुका है।समारोह की अध्यक्षता महंत अवध दास बिहारी ने की और मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे।मौके पर मुखिया आमोद चंद्रवंशी, संजय सिंह कर्नल, आदित्य श्रीवास्तव, रामजी सिंह, वीरेंद्र सिंह, मृत्युंजय तिवारी, रामप्रवेश सिंह, लालदेव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोक कलाकार धर्मेंद्र यादव और मुकेश चौबे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान पूरे औरंगाबाद जिले के लिए गौरव की बात है।
आभार व्यक्त करते हुए सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे जिले की कला, संस्कृति और महोत्सव परिवार की सामूहिक उपलब्धि है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



