google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रेटर नोएडा: दरोगा की दबंगई , शराब के नशे मे गार्ड को मारा थप्पड़।।

समाज जागरण डेस्क

ग्रेटर नोएडा के ला रेजिडेंसिया सोसायटी में एक दरोगा के द्वारा गार्ड को पीटे जाने की विडियों तेजी से “एक्स” पहले की टवीटर पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दरोगा शराब के नशे मे था और सोसायटी के गार्ड ने उसे प्रवेश देने से मना किया तो दरोगा ने गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया जैसा कि विडियों मे देखा जा सकता है। अब गार्ड ने दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर हड़ताल कर दिया है तो पूरे शासन तथा प्रशासन उसे मनाने मे लगे है जानकारों का मानना है कि इस हड़ताल से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए है। हालांकि अभी तक नशे मे धूत तथा थप्पड़बाज पुलिसवालों के खिलाफ किसी प्रकार के एक्शन की खबर नही है। ऐसा कोई पहला मामला नही है आये दिन होते रहते है लेकिन यह मामला सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया है। गालीबाज और थप्पड़बाज दरोगा पर कार्यवाही होगा या नही यह तो आने वाले समय मे ही पता चलेगा लेकिन सवाल उठता है कि आखिर थप्पड़बाजी की नौबत क्यो आन पड़ी क्या वास्तव मे इसकी जरूरत था या फिर शराब के नशे मे ऐसे ही पुलिस के लोग गरीब गार्ड को थप्पड़ मारते रहेंगे और प्रशासन कार्यवाही करने के बजाय टालमटोल।।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)