google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Greater Noida Authority के अध‍िकारी 2 साल में डकार गए 71 लाख रुपये की चाय, RTI में हुआ खुलासा

आम आदमी की सबसे पहली पसंद अगर कोई चीज होती है तो वह चाय ही होती है. पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अध‍िकार‍ियों का इस चाय के नाम पर एक कारनामा सामने आया. बताया जा रहा है क‍ि 2 साल में अधिकारी और कर्मचारी 71 लाख रुपए चाय-नाश्ता डकार गए हैं. चाय और नाश्ता का यह भारी-भरकम बिल अप्रैल 2020 से जून 2022 के बीच का है. यह जान\nकारी RTI से मिले जवाब में म‍िली है.

इतना ही नहीं आरटीआई के जवाब में लॉकडाउन के दौरान दो-दो लाख रुपए की चाय नाश्ता का जिक्र है. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने आरटीआई के जवाब में बताया कि यह बिल क्षेत्रीय बैठकों और किसानों की बैठकों के दौरान आया है. एक महीने में सबसे ज्यादा बिल करीब पौने चार लाख का बनाया गया है. चाय नाश्ते के बिल का ब्योरा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सागर खारी की आरटीआई के जवाब में दिया है. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने जवाब में बताया कि कार्यालय में शासन की बैठक, समीक्षा बैठक, क्षेत्रीय किसानों के साथ बैठकों और अन्य बैठकों में जलपान चाय – नाश्ते के दौरान खर्चा हुआ है. अप्रैल 2020 से जून 2022 तक ब्यौरा का हिसाब दिया गया है.

greater noida news: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अध‍िकार‍ियों का इस चाय के नाम पर एक कारनामा सामने आया.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)