google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

CWG 2026: अलीगढ़ के लाल ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर

लखनऊ | 29 जुलाई 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के होनहार एथलीट गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अतरौली विधायक संदीप सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संदीप सिंह ने कहा कि अलीगढ़ जनपद के ब्लॉक बिजौली स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिरसा के पूर्व छात्र गुलवीर सिंह ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद किया है। यह उपलब्धि केवल अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि गुलवीर सिंह की सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। कठिन परिस्थितियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा को सही दिशा और अवसर मिलने पर वह दुनिया में अपनी पहचान बना सकती है।

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अवसंरचना और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।

CommonwealthGames2026 #CWG2026 #GulveerSingh #SilverMedal #TeamIndia #IndianAthletics #Athletics #10000m #Aligarh #UttarPradesh #SportsNews #HindiNews #IndiaWins #SamajJagran #CommonwealthGames


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)