•~जलजमाव, कीचड़युक्त से आवागमन हो रही है काफी परेशानियां
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित मीना बाजार सड़़क मानसून के पहले ही बरसात में जलजमाव, कीचड़युक्त के साथ ही गड्ढों में तब्दील हो जाने छोटे- बड़े वाहनों समेत आम जनमानस को पैदल भी चलना काफी मुश्किल हो गया है तथा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जबकि इस सम्बंध में मीनाबाजार के व्यवसायियों, इलाकाई ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से दर्जनों बार अवगत करवाया बावजूद इसके आज तक मीना बाजार और घाघर नदी वैकल्पिक सम्पर्क मार्ग का मरम्मत को कौन कहे जगह-जगह गड्ढों में तब्दील गड्ढों को भी आज तक भरा नहीं किया गया जबकि इसी सम्पर्क मार्ग से जिला कारागार की बंदियों का प्रिजन बैन पी.ए.सी., पुलिस,आम जनमानस के वाहनों समेत जिला के आला अधिकारियों के वाहनों का आवागमन आए दिन होता रहता है।
इसके बावजूद भी सड़क निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारी निष्क्रिय,मूकदर्शक, हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बने हुए हैं।
इस सम्बंध में जय ज्योति इण्टर कालेज के अध्यापक बह्मानंद मिश्रा, शिशु शिक्षा निकेतन के प्रधानाध्यापक एखलाख खां, विन्ध्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, पूर्व सभासद नेत्रपाल समेत डा. मदन मोहन यादव,गोविंद भारती, सुरेन्द्र यादव,प्रमोद कुशवाहा, डा. डी आर सिंह इत्यादि प्रबुद्ध लोगों ने जिलाधिकारी से अविलंब ही सड़क मरम्मत कराने की माग की है।जिससे आमजनमानस को राहत मिल सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



