समाज जागरण
मीरजापुर /हलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गड़बड़ा राजा में गुरुवार को सेवटी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।कैसे हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली कि सेवती नदी में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराया हुआ है। थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव व एसआई श्याम लाल हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे।
शव को बाहर निकालकर पहचान कराई गई।मृतक की पहचान गोपाल कोल पुत्र गया कोल, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी भड़ौहा, थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर है। मिर्गी से था पीड़ित प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक को मिर्गी की शिकायत थी। वह सेवती नदी में नहाने आया था। आशंका है कि नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को दी सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं। थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



