जीपीडीपी में जलवायु परिवर्तन व जलवायु जनित आपदाओं का एकीकरण जरूरी डॉ0 दयाराम विश्वकर्मा

*जलवायु परिवर्तन – जलवायु जनित आपदाओं के अनुकूलन पर क्षमता संवर्धन विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) एवं सतत् विकास की अवधारणा को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना में जलवायु परिवर्तन – जलवायु जनित आपदाओं का एकीकरण करना समय की जरूरत है और समुदाय की सहभागिता से प्रत्येक स्तर पर समुदाय आधारित आपदा तैयारी की योजना विकसित करना होगा और आपदा से बचाव हेतु सामुदायिक स्तर पर जागरूकता जरूरी है।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानन्दपुर में सचिव एवं राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित “जलवायु परिवर्तन – जलवायु जनित आपदाओं के अनुकूलन पर क्षमता संवर्धन” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर रिटायर्ड जिला विकास अधिकारी डॉ दयाराम विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कही।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती हम सभी के सामने हैं जिसका समाधान हम सभी को मिलकर करना होगा इसके लिए पर्यावरण का संरक्षण बहुत ही जरूरी, पेड़ो को, वनों को, वन्य जीवों को बचाना होगा, जिसके लिए हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौध लगाने की दिशा में अपना योगदान दें और प्रकृति में कम से कम कार्बनडाई ऑक्साइड घोलने का कार्य करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में प्रतिभागियों को आपदा के प्रकार, आपदा एक्ट, राज्य व राष्ट्रीय आपदा मोचक निधि, आपदा के दौरान क्या करें क्या न करें आदि के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साथ आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु अनुकूलन एवं विकास में समन्वय, जलवायु परिवर्तन जलवायु जनित आपदाओं का पशुधन पर प्रभाव, ग्राम पंचायत विकास योजना में जलवायु परिवर्तन व आपदा जोखिम समावेशीकरण का औचित्य, आपदा जोखिम न्यूनीकरण में समुदाय की भागीदारी व जन समुदाय की भूमिका आदि विषयों पर प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद वाराणसी व चन्दौली के ग्राम विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग से कुल 60 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन अवसर पर ज्येष्ठ अनुदेशक संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल, शिवप्रकाश, राज्य प्रशिक्षक कन्हैया लाल पथिक, अरुण पाठक, अमर सिंह, सुरेश पाण्डेय, डॉ शिशिर कुमार, रामजी, वीरेंद्र दुबे, सुनीता मौर्या, अंकिता, सुनील कुमार, ज्योति, अनिता, सीमा, पूजा, आशीष कुमार, सरिता, जयप्रकाश, शिवप्रकाश, डॉ सुरेन्द्र कुमार, महेश्वर सोनकर, दीपक कुमार, अमरेश, शाहिद आलम, शेख कलीम, नीरज सिंह, हरेंद्र सिंह, पन्नालाल, प्रीती यादव, शंकर शरण दुबे, गोविन्द सिंह आदि की उपस्थिति रही।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)