संवाददाता अरुण पांडेय गुरुजी/ दैनिक समाज जागरण
घोरावल/ सोनभद्र। विकासखंड घोरावल सोनभद्र के भैसवार गांव में चकबंदी की विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार 10:00 बजे से 3:00 बजे तक धरना प्रदर्शन का 23 वा दिन जारी रहा। यह धरना प्रदर्शन सिमरिया टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहा है। इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र ग्राम इकाई उपाध्यक्ष सदस्य गजेंद्र बहादुर सिंह उर्फ झगड़ सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है । भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र ग्राम भैसवार के सदस्य अवधेश कुमार मौर्य उर्फ बेचू मौर्य ने बताया कि गांव की चकबंदी में बहुत भारी अनियमितता घोटाला हुआ है।
बेचू मौर्य ने बताया कि जब तक भैसवार गांव की निष्पक्ष रूप से जांच नहीं किया जाता है तब तक भैसवार गांव की चकबंदी को रोका जाए । जांच में गोपनीय एजेंसी या सीबीआई द्वारा कराई जाए अगर जांच नहीं होता है तो उभा जैसे घटना होने की पूर्ण संभावना है अगर जांच में जो व्यक्ति दोषी पाया जाए उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र के गांव के ग्राम इकाई उपाध्यक्ष गजेंद्र बहादुर सिंह उर्फ झगड़ सिंह, अवधेश कुमार उर्फ बेचू मौर्य, अर्जुन यादव, सीताराम बियार, बुद्धिराम यादव संतलाल मौर्य सहित भारी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



