google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उपनिरीक्षक से लूट या छिनैती की घटना निकली फर्जी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
थाना जंसा पर तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश सोनकर, ड्यूटी संपन्न कर रामेश्वर चौकी जा रहे थे। रास्ते में हरिहरपुर गेट के पास तीन व्यक्ति शराब के नशे में मिले। पूछताछ एवं रोक-टोक करने पर उक्त व्यक्तियों ने उपनिरीक्षक से वाद-विवाद शुरू कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी रामेश्वर मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति हेमन्त सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी बरेमा (उम्र – 21 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज की गई है। उपनिरीक्षक से लूट अथवा छिनैती जैसी कोई घटना नहीं हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)