google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिंदगी की जंग हार गए मुखियापति सह शिक्षक शहजाद आलम

पालीगंज के विधायक सहित अन्य लोगो ने मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के सिगोड़ी पंचायत के मुखियापति सह शिक्षक रविवार को जिंदगी से जंग हार गए। उनकी निधन रविवार की सुबह हो गया। जिसके बाद पालीगंज प्रखण्ड सह अनुमंडल क्षेत्र के विधायक सहित अन्य लोगो ने गहरा शोक ब्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के सिगोड़ी पंचायत के मुखियापति सह शिक्षक शहज़ाद आलम पर बीते 27 अगस्त को अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। जिसके दौरान हमलावरों ने उन्हें गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिनका इलाज एम्स में चल रहा था। उनकी स्थिति में सुधार न होने के कारण 26 अक्टूबर को परिजनों द्वारा उन्हें एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ वे अंतिम समय तक चिकित्सा में रहे। लेकिन रविवार की सुबह उनकी तबीयत में और गिरावट आने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु का समाचार सुनते ही पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ, पालीगंज मुखीयसंघ के अध्यक्ष आनन्द कुमार यादव सहित मृतक शहज़ाद आलम के परिजन और सिगोड़ी के ग्रामीण बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम चल रहे एम्स अस्पताल पहुँचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
ज्ञात हो कि सिगोड़ी पंचायत के मुखियापति शहजाद आलम पालीगंज प्रखण्ड के सेहरा गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक शहज़ाद आलम शिक्षक थे। जिन्हें अपराधियो ने दिन दहाड़े उनके पैतृक गाने में ही गोली का निशाना बनाया था। इस घटना ने सिगोड़ी पंचायत सहित पूरे पालीगंज क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खोकर पंचायत के लोग सदमे में हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)