google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेड़ पौधों व पर्यावरण की सुरक्षा संदेश को लेकर मनाया भैया दूज का पर्व

:बेटियां माता पिता के लिए बोझ नहीं होती : भारद्वाज

: भईया दूज पर बहनो ने सेव एनवायरमेंट ब्रदर मिशन 2024 के तहत कि पौधों के संरक्षण की अपील

दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र प्रजापत बहल )

भिवानी। छोटी काशी भिवानी में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सामाजिक संस्था नेता जी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज ने अपनी बेटियों को पर्यावरण से जुड़कर भैया दूज का पर्व मनाने की नसीहत दी। अशोक भारद्वाज की 8 वर्षीय बेटी आरोही और 12 वर्षीय बेटी नव्या ने भैया दूज के पर्व को अनूठे संदेश के साथ मनाया। दोनों ने एक दूसरे को तिलक लगा भगवान से प्रार्थना की है कि हमारे प्राणों के रक्षक पेड़ पौधों व पर्यावरण को सही रखें। साथ में उन्होंने लड्डू गोपाल को भी मोली बांधकर भगवान से देश में मंगल कामना की प्रार्थना की।

साथ ही देश व प्रदेशवासियों से अपील की है कि हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना और पेड़ पौधों को अधिक से अधिक लगाकर उनका पालन पोषण करना चाहिए। कहा कि बहन या भाई वास्तव में दीर्घायु भव: का आशीर्वाद चाहते हैं तो ऐसे में हमें पर्यावरण को संरक्षण देना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने इस वर्ष एक पेड़ माँ के नाम अभियान चलाया, देश में सरकार व प्रसाशन पर्यावरण संरक्षण को लेकर अथक प्रयास कर रही है। हमें इन अभियानो को देखते हुए प्रेरणा लेकर पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए।
भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज और उनकी पत्नी अंजू भारद्वाज ने कहा कि भले ही उनकी बेटियों के पास भाई न हो लेकिन एक अच्छा पर्यावरण मेरी बेटियों के लिए भाई के रूप में है, जो केवल उनकी ही नहीं बल्कि दुनिया की रक्षा करता है।उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के तहत उनकी बेटियों ने सेव एनवायरमेंट ब्रदर मिशन 2024 शुरू किया है, जिसके तहत अधिक से पौधारोपण और उनके संरक्षण का संदेश वर्ष भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियां माता-पिता के लिए बोझ नहीं होनी चाहिए। बेटियों की अच्छे से परवरिश करनी चाहिए। उन्हें शिक्षा दीक्षा प्रदान कर आगे बढ़ना चाहिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)